बसंतराय : प्रखंड छेत्र के मोकल चक में संचालित मां बिहारी विद्या निकेतन के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर बवाल काटा।जानकारी हो कि कोरोना के चलते प्रदेश के सरकारी व निजी विद्यालय बंद हैं। सरकारी शिक्षकों को तो वेतन मिल रहा है, लेकिन निजी स्कूलों के शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं।
बातचीत के दौरान शिक्षक आशुतोष चौधरी ने बताया कि बीते 9 माह से एक पैसा भी नहीं मिला है।साथ ही पठन पाठन भी बंद है। ऐसे में शिक्षकों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया है। कर्जा लेकर कब तक घर का खर्चा चलाएं। वही स्कूल के प्रबंधक बाबा बिहारी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा बीते 5 वर्षो से मां विशहरि सेवा समिति ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क शिक्षा दी जा रही थी। सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार विद्यालय को बंद रखा गया।
साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर के चढ़ावे कि राशि से ही स्कूल संचालित किया जा रहा था। लेकिन देश में हुए तालाबंदी के कारण मंदिर और स्कूल दोनों नों माह से बंद है जिस वजह से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने बताया कि शिक्षकों कि मांगो पर विचार किया जाएगा।मतलब कोरोना से सबको आर्थिक तंगी से रूबरू करा दिया।शिक्षकों के पास आज के तारीख में कोई काम भी नहीं बचा है कई लोग अन्य प्रकार के रोजगार करने को विवश है। प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष कुमार चौधरी,प्रलाद चौधरी,सुनील कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें