बसंतराय : टंगनी पर कपड़ा सुखाने के क्रम में करेंट लगने से ससुर और बहू कि हुई मौत। थाना क्षेत्र के रेसंबा में शुक्रवार दोपहर 1 बजे टंगनी पर कपड़ा सूखाने के क्रम में करेंट के चपेट में आने से ससुर और बहू कि मौत हो गई।
परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी में ही थे की दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रेसंबा गांव के चमेली देवी पति मनोज सिंह उम्र 35 वर्ष घर के अंदर बिजली के तार पर गीला कपड़ा फैला रही थी। तभी अचानक वह बिजली करंट में चिपक गई।
घर में मौजूद ससुर ईशर सिंह उम्र 75 वर्ष ने अपने बहू को करंट में चिपका देखा तो बचाने दौड़े। इसी क्रम में वों भी चिपक गए और उसकी भी मौत घटना स्थक पर हो गई। और बाद में बिजली बंद कर उसे हटाया गया। मृतका का पति मनोज सिंह दिल्ली में मजदुरी कर जीवन यापन करते है।
वही मृतका चमेली देवी के चार बच्चे भी है जिनके सर से मां और दादा का साया उठ गया। घटना कि जानकारी मिलने पर नजदीकी बसंतराय थाना के थाना प्रभारी चेतन बैरागी घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।
उन्होंने कहा कि यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा। वही घटना से आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें