........ इसलिए बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला



बसंतराय : आपसी विवाद में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला कर दिया। मामला गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र के कुम्हरा कोल का बताया जा रहा है।संपति बंटवारे से जुड़े आपसी विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से मारकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया । घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिता मुहम्मद इस्लाम और उसके पुत्र मुहम्मद असलम का जमीन बंटवारे कि बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। 



विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पुत्र असलम ने धारदार हथियार से पिता पर हमला बोल दिया और पिता को गड़ासा (धारदार हथियार) से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. 


बाप बेटे का झगड़ा देख आसपास के लोग जुट गए और लहूलुहान पिता को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा ले आये । घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 - उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।

Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें