ओवर लोड छर्री लदा हाइवा सड़क किनारे फँसने से आमजनों को आवागमन में हुई परेशानी

हनवारा: महागामा अनुमंडल क्षेत्र में ओवरलोड गिट्टी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है। शाम ढलते ही गिट्टी लोड एलपी और हाईवा ट्रक का परिचालन शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता है। 

ओवरलोड वाहनों में क्षमता से कई गुना ज्यादा गिट्टी लोड रहता है। हाईवा ऑनर के द्वारा क्षमता से अधिक माल की ढुलाई के लिए डाला की ऊंचाई बढ़ाई जाती है इसके बाद डाला से ऊपर माल लोड किया जाता है जिसे बाहर से भी देखा जा सकता है। 

ऐसे वाहनों पर रोक लगाने में विभाग भी पूरी तरह विफल साबित होती है।वही मंगलवार को हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की हनवारा चौक के समीप ओवरलोड गिट्टी लदा हाईवा नम्बर बीआर 10 जीबी 5469 के फंस जाने से वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाइवा में क्षमता से अधिक गिट्टी लोड है जो सड़क के किनारे फंस गया। 



हाइवा के फंसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि देर शाम तक हाइवा सड़क किनारे फंसे रहने के कारण आवागन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ओवरलोड हाइवा व ट्रक के परिचालन से अक्सर रोड जाम की समस्याएं उत्पन्न होती है। लोगों ने उपायुक्त भोर सिंह यादव से ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें