हनवारा: बीते दिनों गोड्डा की मेडिकल की छात्रा डॉ पुजा भारती की शव पतरातू डेम से बरामद किया गया था,शव बरामद होने के बाद जिले में खलबली मच गई थी। जिसके विरोध में महागामा प्रखण्ड अंतर्गत प्राइवेट संस्थान जीओ कोचिंग सेंटर हनवारा के द्वारा पूजा भारती को न्याय दिलाने के लिए रैली का आयोजन किया गया।
सभी छात्राओं ने एक स्वर में कह रहा था कि गोड्डा की बेटी डॉ पूजा को न्याय दो... न्याय दो... वहीं जीओ अकादमी के डायरेक्टर इंजीनियर जावेद अख्तर ने कहा की देश की बहन, बेटी सुरक्षित नहीं है, देश की बहन, बेटी की निर्मम हत्या कर दी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि हम हेमंत सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द पूजा की हत्यारे को पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दे।
साथ ही उपस्थित छात्राओं ने कहा कि गोड्डा की बहन पुजा भारती की निर्मम हत्या कर दी गई ऐसे में सरकार को हत्यारे की अभिलंब पहचान करते हुए फांसी पर चढ़ाया जाना चाहिए। वहीं पूजा भारती को न्याय दिलाने की जीओ अकादमी कोचिंग सेंटर हनवारा से निकलकर हनवारा हाट चौक तक गई वहां से वापस कोचिंग सेंटर पहुंचकर समाप्त की गई।
सभी छात्राओं के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। की आखिर क्यों देश की बहन, बेटियाँ हैवानियत का शिकार बन रहा है।देश की बेटी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।ऐसे में राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाने चाहिए।
छात्राओं ने पूजा भारती के लिए ईश्वर से पार्थना करते हुए आशा व्यक्त की कि जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी और हत्यारे को सजा मिलेगी।
इस दौरान शिक्षक व छात्र छात्राएं इंजीनियर हाशिम,इंजीनियर जुनैद आलम,तनवीर आलम, सद्दाम, हेमन्त कुमार,मिनशार, दीपक चौबे, गुलशन झा,शैली कुमारी, सगुप्ता,सिमरन, आशा कुमारी,,निशा कुमारी,लुड्डू कुमार आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें