श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित की गई



कहलगांव : सनहौला प्रखंड के माहदेव स्थान साहुपाडा में शुक्रवार श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान अंतर्गत धर्मजागरण के लिए क्षेत्र के सभी हिन्दू समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। 

जिसकी अध्यक्षता सनहौला खंड कार्यवाहक सह अभियान प्रमुख जय प्रकाश ने किया बैठक में कई प्रकार के मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ता मदन कुमार ने कहा कि सभी हिन्दू समाज को इस अभियान में तन मन धन से समर्पण होकर इस अभियान को सफल बनााय जाय। 



प्रभु श्रीराम द्वारा स्थापित सामाजिक सद्भावना के दृश्यों का वर्णन करते हुए बताया कि श्रीराम के आदर्श प्रत्येक समाज के लिए पूजनीय एवं हिन्दू एकता के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य लीना सिन्हा एवं हजारों की संख्या हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे। 

- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें