पूजा भारती के निर्मम हत्या के विरोध में तेजश्वनी क्लब के छात्राओं ने निकाली रैली, कहा देश की बहन,बेटियां सुरक्षित नहीं

गोड्डा : पुजा भारती की निर्मम हत्या के विरोध में महागामा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशमहरा में तेजश्वनी क्लब के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का आयोजन किया गया। 

सभी छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि बेटी को अधिकार दिलाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ साथ ही कहा की देश की बहन, बेटी सुरक्षित नहीं है, देश की बहन, बेटी की निर्मम हत्या कर दी जा रही हैं। 

साथ ही उपस्थित छात्राओं ने कहा कि गोड्डा की बहन पुजा भारती की निर्मम हत्या कर दी गई ऐसे में सरकार को हत्यारे की अभिलंब पहचान करते हुए फांसी पर चढ़ाया जाना चाहिए। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की रैली कुशमहरा स्कूल से निकलकर पूरा गांव तक गई वहां से वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त की गई।

 सभी छात्राओं के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। की आखिर क्यों देश की बहन, बेटियाँ हैवानियत का शिकार बन रहा है।देश की बेटी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।ऐसे में राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए सही कदम उठाने चाहिए।

 छात्राओं ने पूजा भारती के लिए ईश्वर से पार्थना करते हुए आशा व्यक्त की कि जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी और हत्यारे को सजा मिलेगी।इस दौरान,आइशा गुफरान,खुशबू कुमारी,सबरीना,तस्सररून,जूही खातून,आदि दर्जनों छात्राएं उपस्थित थे।

                                 -ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें