- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर
कहलगांव : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहलगांव विधानसभा के सन्हौला प्रखंड के बेलडगढ़िया पहुंचे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
श्री हुसैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहलगांव व पीरपैंती की जनता ने भाजपा के दो- दो विधायक बना कर बिहार ही नही देश स्तर पर पहचान बना लिया है। आपने जिस आशा और उम्मीद से पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य किया है, उस पर आपके ये दोनों नवनिर्वाचित विधायक खड़े उतरेंगे।
आपके क्षेत्र की सभी समस्याओं का निदान होगा। सभी समस्याओं का जल्द ही निदान होगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर का चौमुखी विकास होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से देश आत्मनिर्भर की ओर तेजी से विकसित हुआ है।
कोरोना काल में अस्पताल में भर्ती के बाद भी मुझे पीरपैंती व कहलगांव की जनता ने पल -पल विश्वास दिलाते रही। दोनों विधानसभा में जीत का इतिहास बना । हम आपके स्नेह का आभार जताने के लिए आपके बीच आएं हैं।
इस मौके पर कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, सन्हौला भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाक्टर मोहिबुला मोहम्मद इकराम आलम, नवीन पासवान, राजकुमार चौधरी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें