बसंतराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केवां पंचायत के रुपनी गांव में बुधवार को ड्रीम मेकर पब्लिक स्कूल का उद्घाटन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि सुदुर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना सराहनीय कार्य है।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भी सुदुर क्षेत्र मे रह कर कठिन परिश्रम करके मिसाइल मैन बने।उन्होंने इस दौरान केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के आजादी के बाद पहली बार पुरे देश के किसान सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतर आए हैं।
यह आंदोलन पच्चास दिन बीतने के बावजूद भी केन्द्र सरकार झुकने को तैयार नहीं है जबकि आंदोलन के दौरान एक सौ से अधिक किसानों की जाने चली गई है। देश को किस दिशा में जाना था। देश किस दिशा में जा रहा है देश की सम्पत्ति को बेचा जा रहा है अडानी और अम्बानी के हाथों।
मंदिर और मस्जिद का नाम लेकर सिर्फ इन सब मुद्दों पर पर्दा डालने का काम किया जा रहा है। 26 जनवरी तक अगर किसानों की बात नहीं मानी गई तो गोड्डा में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर सेवा निवृत संयुक्त सचिव बिहार सरकार अब्दुल रज्जाक, निदेशक रौनक अफरोज, मो आलमगीर आलम, अरसद वहाब, आसिफ इकबाल आदि मौजूद थे।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें