क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं में इजाफे से आमजनों में भय का माहौल: अशोक कुमार



हनवारा :  भाजपा पूर्व विधायक अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि महागामा विधानसभा क्षेत्र में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन क्षेत्र में लगातार बलात्कार, हत्या, चोरी, लुट, राहजनी, रंगदारी इत्यादि घटनाएं सामने आ रही है। 

आम जनता अपने आप को निरीह एवं असुरक्षित महसूस कर रही है। आज पुनः महागामा के जियाजोरी पंचायत मैं एक युवती का आपत्तिजनक स्थिति मैं शव मिला है। वहीं बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मोहला में भी एक महिला की हत्या हुई है। जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। 

परंतु प्रशासन और प्रतिनिधि कोयला-बालू एवं जश्न - जलसा इत्यादि में मस्त और व्यस्त हैं। आम-जनता से किसी को कोई सरोकार नहीं रह गया है। प्रशासन जल्द से जल्द मामले की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करे। 



- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें