हादसा: नशे में धुत्त चालक ने पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से मारा जोरदार धक्का, मौत

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करते हुए
                                सड़क जाम करते ग्रामीण

महागामा : रविवार को रात्रि करीब 8 बजे महागामा थाना क्षेत्र के लौंगाय गांव में महागामा - एकचारी मुख्य मार्ग पर मारुति सुजुकी कार की चपेट में आने से अशोता गांव निवासी 35 वर्षीय ईदुल की मौत हो गई। मारुति सुजुकी कार की ठोकर से मृतक ईदुल बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। 

ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल गोड्डा ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही ईदुल ने दम तोड़ दिया। वहीं वाहन चालक नशे में धुत्त था।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोता निवासी ईदुल मूकबधिर (गूंगा) था वो आसपास के गांव में घूमघूम कर मांग कर ही पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी डुमरिया में लगने वाले सफ्ताहिक हाट गया था। वह डुमरिया हाट से वापस घर पैदल ही आ रहा था। 

जैसे ही लौंगाय गांव के पास आया तो पीछे की तरह महागामा से तेज गति में आ रही मारुति सुजुकी कार (BR 01PH 7186) ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे कि ईदुल करीब 10 फिट की दूरी में धड़ाम से जा गिरा। जिससे कि वो बुरी तरह से जख्मी हो गया था। दुर्घटना की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल महागामा ले जाया गया। 



जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल गोड्डा ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। इधर मौत की खबर सुनते ही गुस्साए ग्रामीणों ने महागामा - एकचारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजा, नो एंट्री एवं स्पीड ब्रेकर की मांग पर अड़े रहे। 

ग्रामीण ने बताया कि इसके पूर्व भी दर्जनों लोगों की जान इस मार्ग पर जा चुकी है। ऐसे में पूर्व में भी हमलोगों द्वारा नो एंट्री एवं स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि स्पीड ब्रेकर के साथ नो एंट्री लगाया जाएगा। लेकिन अब तक नही लगाया गया है। जिससे की दर्जनों लोगों ने अपनी जान गंवा चुकी है। 

इधर घटना के बारे में सूचना मिलते ही महागामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया। वही ठोकर लगने के बाद ही वाहन चालक व उसपे सवार सभी लोग फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन से दो बोतल शराब भी मिला है। 

- उजागर मीडिया टीम, महागामा। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें