महागामा के हर्ष सोरेन ने बैडमिंटन खेल में खिताब जीत कर गोड्डा जिला का किया नाम रोशन


महागामा: महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बसुआ चौक पर महागामा बैडमिंटन एसोसिएशन  के खिलाड़ियों के द्वारा बीते दिन हुए दुमका में संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय बैडमिंटन चैंपियन 2021 का आयोजन किया गया था।

 जिसमें गोड्डा दुमका, पाकुड़ साहिबगंज जामताड़ा, देवघर के खिलाड़ियों ने भाग ली थी। जिसमें अंडर 16 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महागामा मुरलिटॉक पंचायत के  हर्ष सोरेन ने जीत हासिल की। और अपने गोड्डा जिला का नाम को रोशन किया। 

वही महागामा बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा  महागामा पहुंचने पर हर्ष सोरेन का  बसुआ चौक पर गर्मजोशी एवं फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कुंवर बटेश्वर सिंह की स्मारक पर माल्यार्पण किया। एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। 

एवं मिठाई बांटकर कर ख़ुशी जाहिर की। महागामा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने  कहा संसाधन के अभाव के बावजूद भी गुदड़ी के लाल ने संथाल परगना में बैडमिंटन क्षेत्र में तूती बुलवाया आदिवासी समुदाय के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।
 वही मोके महागामा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, सचिव सरोज सिंह, उपाध्यक्ष रुस्तम अली, कोषाध्यक्ष महेंद्र हेम्ब्रम, नीरज कुमार, गोलू कुमार, बासुदेव हंसदा, राजेश टूडू, राजेश लौहार, समरूद्दीन अंसारी, बुधराम मुर्मू, सागर हांसदा सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें