भाजपा पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया



हनवारा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत के आवास पर मनाया गया।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 
वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को सभी कार्यकर्ताओं ने घर घर तक पहूंचाने का संकल्प लिया,अशोक कुमार ने कहा कि पंडित जी जनसंघ के संस्थापक महामंत्री थे, केरल के कालीकट अधिवेशन में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

 जनसंघ के 36 लोकसभा सांसदों के अध्यक्ष होने के बावजूद भी उनका पहनावा साधारण धोती कुर्ता व सादगी पसंद थी। 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय के यार्ड में उनका पार्थिव शरीर मिला था। श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 
इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक  अशोक कुमार भगत, जिला कार्यसमिति सदस्य  केसरी यादव, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह,विजय शर्मा, मंडल महामंत्री प्रमोद साह, संजय संगम ,पितांबर शर्मा  राकेश शर्मा  विवेकानंद भगत, नरोत्तम ठाकुर ,गगन कुमार ,विनोद शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें