इंस्पेक्टर ने थाना का किया निरक्षण,दिए कई दिशा निर्देश

हनवारा: महागामा पुलिस निरीक्षक बाबू राम भगत ने शनिवार को हनवारा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित मामलों की समीक्षा की और इंस्पेक्टर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।

 उन्होंने लंबित कांडो के नामजद अभियुक्त, फरार वारंटी, कुर्की जब्ती एवं शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा। 

इसके अलावा पुलिस पब्लिक रिलेशन को बनाये रखने, नियमित रूप से संध्या एवं रात्रि गश्ती करने, गश्ती के दौरान बैंकों पर नजर रखने, अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए वाहनों की नियमित चेकिंग करने का सख्त निर्देश दिया। 
मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा, एसआइ संचु उरांव,एसआइ अंजनी कुमार,एसआइ नवल किशोर सिंह,एसआइ मुकेश कुमार उपाध्याय,एसआइ राजेन्द्र कुमार मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें