हनवारा: महागामा कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने रविवार को विधायक आपके द्वार अभियान के तहत हनवारा थाना क्षेत्र नारायणपुर आदि गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया।
विधायक ने गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और गांव की समस्याओं को सुना। इस दौरान नारायणपुर में ग्रामीणों की मांग पर वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन योजना,पानी की समस्या,आवास योजना आदि का लाभ दिलाने और जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया।
वहीं इस दौरान हनवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में चल रहे दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के अंतिम दिन में शिरकत किया। वही खेल समिति के द्वारा विधायक का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर किया गया।साथ ही विधायक द्वारा खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
जिसके बाद विधायक ने सम्बोधित करते हुए खेल आयोजनकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि आयोजनकर्ता के खेल बहुत अच्छे तरीके से कराया जा रहा है। यह खेल आपसी भाईचारे को संदेश देने का काम करती हैं।खेल कराने से एक दूसरे में प्रेम बढ़ती है।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पूरा देश कोरोना की चपेट में आ गया था।
जिसके कारण काफी परेशानी से गुजरना पड़ा। हालांकि अब हमारी सरकार के द्वारा विकास के कार्यों को तेजी से बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है,मैं भी चाह रही हूं कि कैसे क्षेत्रों में विकास की गति बढ़े,इसके लिए दिन रात मेहनत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों का जो भी समस्या हैं जैसे वृद्धापेंशन,आवास योजना,सड़क,पानी,बिजली आदि का है हमारी सरकार इसकी समाधान में लगी हुई है।जल्द ही इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिसके साथ साथ युवाओं को कैसे रोजगार मिले इसमें भी हमारी सरकार लगी हुई हैं।
इस दौरान, कॉंग्रेस सचिव याहया सिद्क्की,शाहजहां, सुलेमान जहाँगीर आज़ाद, मु०सलाम,नुरुल मुस्तफा, पूर्व मुखिया मंजर आलम,सोएब अख्तर आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें