हनवारा : महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित रामकोल पंचायत के नारायणपुर में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में नयानगर ने खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महागामा पश्चिमी जीप सदस्य बीबी नगमा आरा, जीप सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल मन्नान एवं झारखंड शेख कल्याण मंच के संस्थापक सुलेमान जहांगीर आजाद उपस्थित हुए।
फाइनल मुकाबला नयानगर बनाम अनकीत्ता के बीच खेला गया। जिसमे नयानगर की टीम ने 3-1 से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। प्रथम पुरस्कार जीप सदस्य बीबी नगमा आरा एवं अब्दुल मन्नान ने संयुक्त रूप से नयानगर टीम को 4 हजार रुपये नकद राशि एवं बड़ा शील्ड देकर पुरुस्कृत किया। वहीं उप विजेता अनकीत्ता टीम को रामकोल पंचायत के मुखिया अख्तर हुसैन ने 3 हजार रुपये नकद राशि एवं छोटा शील्ड देकर पुरूस्कृत किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीप सदस्य बीबी नगमा आरा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल सिर्फ मैच जीतने और ट्रॉफी ले जाने के लिए नही खेला जाता है बल्कि खेल से आपसी भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम देता है। जिससे कि एक दूसरे के प्रति अपनी सम्बंध बढ़ाने का है। खेल एक शारीरिक व्यायाम का भी काम करता है। ग्रामीण स्तर में इस तरह के टूर्नामेंट होने से गांव मोहल्ले के खिलाड़ियों को अपनी श्रेष्ठता दिखाने का सुनहरा अवसर होता है।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखेरने का भी मौका मिलता है और पूरे देश में अपना गांव और जिला का नाम रोशन करते है। खेल में जीत हार होती रहती है। इसलिए उप विजेता टीम को निराश होने की जरूरत नही है। आप अपने हौसले को बुलन्द रखें। क्योंकि जो गिरता है वही सम्भलता भी है। जो मजा हार के जीतने में है वो मजा सीधे जीतने में नही है। इसलिए आपकी मेहनत बेकार नही जाएगी।
आप अगले बार और बेहतर तरीके से टीम को मजबूत करें और अगली बार चैंपियन टीम बनें। इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार झारखंड शेख कल्याण मंच के संस्थापक सुलेमान जहांगीर आजाद के द्वारा दिया गया। कॉमेंटेटर की भूमिका में शोएब अहमद एवं तबरेज आलम की भूमिका अहम रही। वहीं इस मौके पर समाजसेवी अब्दुस सलाम, मंजर आलम एवं नुरुल मुस्तफा सहित गांव के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें