हनवारा: बुधवार को महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सीआरसी उर्दू मध्य विद्यालय परसा(बालक) में संकुल स्तरीय दीक्षा प्रशिक्षण का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महागामा के इनपुट पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रशिक्षक समन्यवक मु सुलेमान जहांगीर आजाद ने किया।
परसा संकुल के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बताया कि दीक्षा के द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के उद्देश्य से शासन ने डिजिटल प्रणाली के उपयोग से पढ़ाई कराने का निर्णय लिया था। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए दीक्षा एप को लांच किया गया है।
इसके लिए जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के विकास क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।प्रशिक्षण में एप की उपयोगिता और उसके बारे में विस्तार से बताया गया है। एप के बारे में सभी शिक्षकों को विस्तृत जानकारी देने के लिए खंड स्तर पर भी लगातार जानकारी दी जा रही है।
इसलिए सभी शिक्षक ध्यानपूर्वक बच्चों को इस एप के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में कोताही नही बरतें। राज्य परियोजना द्वारा संचालित एप को लांच करने का उद्देश्य यह है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों हेतु अतिरिक्त शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा सके और बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जा सके। क्या है दीक्षा की उपयोगिता इस एप की मदद से कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को रोचक और आसान तरीकों से पढ़ाया जा सकता है।
एप में प्री लोडेड किताबों को रखा गया है। जिनकी मदद से बच्चों को बगैर किताब के ही आसानी से पढ़ाया जा सकता है। साथ ही बताया कि इस एप से बच्चों को आसानी से पढ़ाने के लिए आडियो और वीडियो फॉर्मेट में पाठ्य सामग्री का संकलन किया गया है। खास बात यह है कि एप का मास्टर सर्वर मुख्यालय में रखा गया है। जिससे शिक्षकों द्वारा कब और किस अध्याय को विद्यालय में पढ़ाया गया है, इसका आसानी से पता चल जाएगा। साथ ही जिले में एप को कितनी बार डाउनलोड किया गया इसको भी देखा जा सकता है।
यह भी बताया कि जिले के सौ फीसदी स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई की जा रही है एवं बच्चों को आसानी से विषय सामग्री के बारे में बताया जा रहा है, इसके लिए यह बेहद उपयोगी एप साबित हो रहा है। एप में अतिरिक्त दिए गए फीचर भी शिक्षकों के लिए अच्छे हैं।
इस मौके पर प्रशिक्षक मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अमीनुररशीद ,बालेश्वर हेम्बरम
शिक्षक मोहम्मद अरशद हुसैन ,मु इलयास, मु अलाउद्दीन, संतोष यादव, मोहम्मद इकबाल ,संजय कुमार कुमार, कुमार सुनील, रुस्तम अली अब्दुल हाफिज, अशोक कुमार मरांडी अमरेश कुमार साह, मोहम्मद शाहजहां ,पांचू सोरेन समेत समस्त संकुल के 52 शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें