हनवारा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने विवेकानंद भगत

हनवारा: गुरुवार को महागामा विधानसभा के भाजपा युवा मोर्चा हनवारा मंडल अध्यक्ष कमिटी का विस्तार किया गया है। विवेकानंद कुमार भगत को जिला अध्यक्ष के द्वारा भाजपा पार्टी युवा मोर्चा हनवारा मंडल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। 

उन्होंने कहा है कि मुझे जो पद  जिस आशा और विश्वास के साथ दिया गया है।मैं पूरी ईमानदारी,ज़िम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत बनाने का पूरा प्रयास करूँगा। 


वहीं विवेकानंद कुमार को हनवारा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद हनवारा मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही हैं। 

भाजपा पूर्व विधायक अशोक कुमार सहित हनवारा मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह,उपाध्यक्ष संतोष कुमार,मंत्री गगन कुमार भगत,महामंत्री प्रमोद साह,राकेश बिहारी शर्मा आदि ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें