हनवारा के कोयला गांव में गायत्री यज्ञ का आयोजन


हनवारा: महागामा प्रखंड के कोयला गांव में वेद माता गायत्री एवं वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की असीम कृपा श्री अधिक प्रसाद शर्मा के आवास पर पांच कुण्डिय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

 यह कार्यक्रम 22 फरवरी को संध्या 5 बजे दीप यज्ञ, प्रवचन एवम गीत संगीत से प्रारंभ होगा, प्रवचन का कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार से ज्ञान प्राप्त वक्ताओं के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

 दीप यज्ञ का शुभारंभ महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक माननीय अशोक कुमार के द्वारा किया जाएगा एवम 23 फरवरी को प्रातः 8 बजे से गायत्री कर्मकांड के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा एवम गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक हवन के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा।


गायत्री यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र एवम गांव के गायत्री परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है।

जिसकी जानकारी राकेश बिहारी शर्मा एवं गायत्री परिवार कोयला की तरफ से दिया गया है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें