हनवारा : ऑल झारखंड मदरसा टीचर्स एसोसिएशन जिला गोड्डा के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों का चुनाव प्राचार्य शमीम अख्तर मदरसा शामशिया गोरगवां की अध्यक्षता में मदरसा होसैनिया तजविदुल कुरान दिग्घी महागामा में एक आम अहम बैठक हुई।
जिसमे गोड्डा जिले के 67 मदरसों के शिक्षकों में से तकरीबन 54 मदरसों के शिक्षकों ने भाग लिया।मालूम हो कि टीचर असोसिएशन गोड्डा के चुनाव का कार्यकाल 3 वर्ष पूर्व समाप्त होने के वावजूद एवं मदरसों का बार बार भौतिक सत्यापन एवं शिक्षकों का वेतन बाधित होने के कारण चुनाव सो समय नही कराया जा सका था।
जिस कारण टीचर्स असोसिएशन जिला गोड्डा का चुनाव अति आवश्यक माना जा रहा था।क्योंकि संग कार्य पूरी तरह ठप था। वहीं मदरसा होसैनिया दिग्घी के प्रांगण में अध्यक्ष पद पर मु० जहांगीर मदरसा देवनचक ठाकुरगंगटी को चयनित किया गया और सचिव के पद पर मु० मुस्लिम होसैन मदरसा रिजविया बिसमराकित्ता महागामा के अलावे सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।
चुनाव से मदरसा शिक्षकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है जो संतोष जनक और लाभदायक है।सभी सदस्यों ने अध्यक्ष एवं सचिव को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
- उजागर मीडिया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें