कहलगांव: सनहौला प्रखंड के बडीनाकी पंचायत के धनौरी गांव में श्रीमद् भागवत महाकथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को बिशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
जिसमें 1001 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुई कथा स्थल से शोभायात्रा कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंची तथा वहां से जल भरकर गाजे बाजे के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंच संपन्न हुई। शुक्रवार संध्या से भागवत कथा की शुरुआत होगी और 25 फरवरी तक चलेगी।
वृन्दावन से आये कथावाचक स्वामी शरण जी महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जायेगा शोभा यात्रा में बडीनाकी के भावी मुखिया प्रत्याशी फिरोजा खातून एवं प्रतिनिधि मो इकराम आलम,विनय कुमार, रामदेव हांसदा तथा कमेटी के अध्यक्ष पंचानद चौधरी,जयकांनत चौधरी दशरथ साह, जनार्दन पासवान।,भोला पंडित समेत अनेकों लोग शामिल थे।
बालकृष्ण कुमार
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें