सनोखर मंडल में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन



  • भाजपा मेरी नहीं हमारी पार्टी : विजय कुशवाहा 

कहलगांव : अनुमंडल स्थित सनहौला प्रखंड के सनोखर के तेलौंधा में बुधवार को भाजपा सनोखर मंडल अध्यक्ष अनुज दुबे की अध्यक्षता में भाजपा  कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह और विजय कुशवाहा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कई  सुझाव दिए। 

जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा मेरी नहीं हमारी पार्टी है अर्थात इस पार्टी में कोई एक व्यक्ति निर्णय नहीं लेते हैं, बल्कि सभी के सहमति से ही पार्टी निर्णय लेती है। बातचीत के दौरान मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती है, जिससे पार्टी की विचारधारा बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता समझ सके एवं बूथ स्तर तक पार्टी  को मजबूती प्रदान हो। 



इसी संदर्भ में प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजगीर में हुआ था, तत्पश्चात भागलपुर, बांका और नवगछिया का क्षेत्रीय प्रशिक्षण भागलपुर में संपन्न हुआ, जिसके बाद जिले भर के सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है ! इस प्रशिक्षण में कुल 7 सत्र हैं ! मंडल स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रशिक्षण देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर मधुसूदन मिश्रा। मुरलीधर दुबे। बद्रीनाथ मंडल। अजय सिंह। देवेन्द्र मंडल अमरेष मिश्रा। आदि उपस्थित।

- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें