ससुराल में पति-पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने खाया जहर,अस्पताल में भर्ती



 हनवारा: महागामा अनुमंडल अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में पति-पत्नी के लड़ाई झगड़े में पति ने गुस्से में आकर कीटनाशक दवाई(जहर) खाकर जान देने का प्रयास कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शमसेर साह उम्र करीब 30 वर्ष बिहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं जो बुधवार को झारखंड के गोड्डा जिला हनवारा थाना क्षेत्र के मिल्की गाँव अपने ससुराल आए थे।

 वहीं मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पति-पत्नी में आपसी विवाद होने के कारण पति काफी तनाव में थे। काफी तनाव में होने के कारण शुक्रवार शाम को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। 
जहर खाने की जानकारी ससुराल वाले को मिलने के बाद आनन फानन में युवक को महागामा अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।वहां भी हालत गंभीर होने के कारण भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया गया।

 खबर लिखे जाने के बाद मायागंज अस्पताल से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि शुक्रवार शाम को ही हनवारा थाना को मामले की जानकारी दी गयी थी।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें