त्रिशक्ति महिला मंडल के द्वारा ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का किया गया वितरण,लोगों ने की सराहना

हनवारा: गुरुवार को महागामा प्रखण्ड अंतर्गत लहठी गांव के मैदान में त्रिशक्ति महिला मंडल के द्वारा ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया।
 इस दौरान राहत सामग्री के रूप में मच्छरदानी,चावल,दाल ,डिटरजेंट पाउडर आदि सहित अन्य सामान शामिल थे। ज्ञात हो कि कोरोनावायरस से बचाव को लेकर लॉकडाउन के कारण मजदूर व गरीब तबके के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए त्रिशक्ति महिला मंडल राजमहल एरिया के द्वारा यह पहल किया गया है। 
वहीं इस दौरान लगभग 70 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। मालूम हो कि त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा समय समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य हर महीने किए जाते हैं। संगठन की ओर से हमेशा ही समाज के जरुरतमंदों की मदद की जाती है।


इस दौरान वितरण सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से त्रिशक्ति महिला मंडल राजमहल की अध्यक्षा सुचिता नायक के अध्यक्षता में सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 सभी कार्यक्रम की देख रेख पूनम मिश्रा ने की वही लहठी की मुखिया सावित्री हेम्ब्रम ने अपने गाँव के सभी लोगो की ओर से त्रिशक्ति महिला मंडल के इस कदम की काफी सराहना कि और सभी महिला मंडल के सदस्यों के सदस्यों को धन्यवाद भी दिया। 

इस मौके पर श्रीमती विद्याश्रीकांत , श्रीमती अमृता कुमार, श्रीमती अंजू ठाकुर, अनामिका सिन्हा, एलाधिवर, रागिणी मिश्रा , मुकेश आदि सेकड़ो लोग मौजूद थे ।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें