हनवारा: महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खोरद पंचायत के खोरद गांव में खुर्शीद आलम पिता दिलावर के घर में बीते दिन गुरुवार को आग लगने से हजारों की संपत्ति राख हो गई थी।
खबर उजागर मीडिया में प्रकाशित होने पर खोरद पंचायत के समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि मु०मकसूद आलम ने खोरद गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर सभी पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये आर्थिक सहयोग के रूप में दिया।
साथ ही साथ उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि प्रखंड स्तर से जो भी लाभ मिलेगा दिलाने का प्रयास करूंगा। समाज सेवी मकसूद आलम ने बताया कि विपत्ति काल में सदैव पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए। यहीं मानव धर्म और कर्तव्य है।
मौके पर तौफीक आलम, तनवीर आलम आदि सहयोगी मौजूद थे। मकसूद आलम ने झारखंड सरकार से मांग की है कि प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आग लगने पर पीड़ित परिवार बुरी तरह प्रभावित होता है। प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन वाहन रहने से लोगों के जान माल की रक्षा की जा सकती है।
कहा कि अगलगी की घटना के बाद जिला मुख्यालय से प्रखंड के संबंधित गांवों में दमकल गाड़ी को पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
तब तक आग की लपटें तबाही मचा चुकी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा राहत से पीड़ितों को तत्काल मदद दिलाने की व्यवस्था भी सरल होनी चाहिए।
क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार के मुखिया के खाते में तुरंत मुआवजा राशि भेजने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें