स्त्री का दर्जा समाज मे बहुत उंचा है,लेकिन आप बगैर शिक्षा के समाज को आगे नही ले जा सकते:-डॉ मधुलिका मेहता


 महागामा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर  पर महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय महागामा के प्रांगण में  महिला जागरूकता  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत दीप प्रज्वलित व मंत्र उच्चारण के साथ की गयी। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी ग्रहणी व शिक्षिकाओं को बुके शॉल देकर सम्मानित किया गया। 
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ मधुलिका मेहता ने कहा स्त्री का दर्जा समाज मे बहुत उंचा है, लेकिन  आप बगैर शिक्षा के समाज को आगे नही ले जा सकते।

शिक्षा ही आपको एक श्रेष्ठ माॅ आदर्श पत्नी ,आदर्श शिक्षिका ,आदर्श गृहिणी का दर्जा दे सकती है, और बगैर शिक्षा  के समाज का उद्धार संभव नही है। बेटी पढाओ बेटी बचाओ  जैसी योजनाएँ तभी धरातल पर उतर सकती है जब हम सब माता बहने इसका महत्व को समझें। 

उन्होंने कहा यत्र नारी पूज्यते तत्र देवता विराजते। लेकिन  नारी को शिक्षा को अपने अलंकार समझना होगा अपने जीवन को शिक्षा  से अलंकृत  करना होगा।तभी हम आगे जा सकते हैं ।आज मंगल पर कल्पना चावला पहुँच गयी थी। 

अपने दृढ़ संकल्प  आत्म  विश्वास  और शिक्षा  के बदौलत ।महिलाएं आज हवाई जहाज उड़ा रहीं हैं , ट्रेन चला रही है।ओलंपिक मे पदक ला रही है।और ये संभव हुआ है बौद्धिक और मानसिक  दृढ़ता  के कारण।इसलिए  आप अपनी शक्ति  को व्यर्थ ना जाने दें।

समाज  मे हमलोगों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका  है। साथ ही महिलाओं के शिक्षा पर जोर दिया। वहीं  ग्रहणी पल्लवी कुमारी ने कहां की जब तक महिलाएं शिक्षित नहीं होंगी तब तक हम एक मजबूत समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। 

और तब तक महिला दिवस मनाने का हमारा उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इस अवसर पर बीडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षिका रोज लिली मुर्मू , प्रज्ञा कुमारी, पूनम केशरी, गुफराना बेगम सैकड़ों बालिका व  महिलाऐं उपस्थित  थी।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें