झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का मनाया गया द्वितीय स्थापना दिवस

हनवारा: महागमा अनुमंडल अंतर्गत नारायणी में स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का द्वितीय स्थापना दिवस गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड ग्रामीण बैंक  के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने केक काटकर किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने उपस्थित ग्राहकों को बताया कि पिछले दो वर्षों में बैंक ने ग्राहक को अच्छी सेवा देते आ रही है।

 तथा इस मौके पर शाखा के कर्मचारियों ने कहा है कि भविष्य में और इससे उत्तम सुविधा देने का काम करेंगे। श्री सिंहा ने बताया कि पहले झारखंड ग्रामीण बैंक और वनांचल ग्रामीण बैंक के रूप में अलग अलग संचालित किया जाता था।

 2 वर्ष पूर्व आज ही के दिन इन दोनों बैंकों का विलय झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रूप में किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में अब व्यावसायिक बैंकों की तरह सुविधा है।

 विलय के बाद अब ग्रामीण बैंक में कई प्रकार की सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। इस मौके पर रोमित रंजन ,विष्णु कुमार, हाशिम आलम, अजय कुमार,आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें