कहलगांव: अनुमंडल के सनहौला प्रखंड के सिलहन खजुरिया पंचायत के बेलडीहा गांव में गुरुवार को अजीमुशशान जलसा का आयोजन किया गया। जिस आयोजन का मंच संलग्न मोहम्मद तनवीर आलम कर रहे थे। जलसा के मुख्य वक्ता के रूप में इलाके के धर्म गुरु मौलाना सलामत साहब चतुर्वेदी थे।
वहीं क्षेत्र के उलमाओं ने कुरान व हदीश की रोशनी में नमाज, रोजा, हज, जकात, फितरा, भाईचारा, समाजिक सौहार्द, पर्दा आदि बिंदुओं पर तफसील से चर्चा की तथा कुरान का हिव्ज मुकम्मल करने पर दस्तार बंदी की तथा उन्हें मौलाना सलामत साहब चतुर्वेदी ने इंसानियत का सबक दिया।
वहीं मुफ्ती इकबाल साहब, कारी मौहम्मद रफीक अहमद, मुफ्ती नजामुद्दीन साहब, हजरत मौलाना जाईद अमन, आदि ने कुरान कि आयतों को पढ़-पढ़ कर उसके माने को बताया तथा अपनी जिंदगी हजरत मुहम्मद स. के बताये हुए तरीकों पर चलने कि बाते कही। उन्होंने कहा कि इस्लाम किसी भी निहत्थे, मजबूर, निर्दोषों पर जुल्म करने से रोकती है।
दूसरों का मदद करने, भूखों को खाना खिलाने, गरीबों पर धन खर्च करने से अल्लाह ताला अपने उस बंदे से काफी खुश होते हैं।साथ ही साथ समाज में बढ़ रही बुराईयों को रोकने के लिए सभी से गुजारिश की।
(कहलगांव) ब्यूरो रिपोर्ट:- बालकृष्ण कुमार
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें