मजदूर का गुजरात से शव घर पहुंचने के बाद मृतक के भाई ने किया बड़ा खुलासा, कहा प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने नहीं की कोई मदद

बसंतराय: गुजरात काम करने गए एक मजदूर सुभाष टुडू का शव 4 दिनों के बाद उसके पैतृक गांव बसंतराय प्रखंड के मनसा बिशनपुर पहुंचा। एम्बुलेंस से शव गांव पहुंचने की सूचना पर शुक्रवार सुबह से ही उसके परिजन और ग्रामीण इंतजार कर रहे थे।
 हालांकि सुभाष टुडू के शव का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। शव के गांव पहुंचने की खबर पर आस पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। सुभाष के शव को गांव पहंचते ही परिजनों के चीत्कार से वहां उपस्थित अन्य लोगों की भी आंखें छलक गई।

 जानकारी हो कि मनसा विशनपुर निवासी  सुभाष टुडू मजदूरी करने के लिए 5 वर्ष पूर्व गुजरात के वलसाड जिला गया था। वह वहा के हिरंभा केमिकल कंपनी में मजदूरी करता था।  

29 मार्च को उनकी संदेहसापद स्थिति में मौत हो गई थी जिनके बाद 30 मार्च को बसंतराय पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई। 

जिनके बाद परिजनो ने शव को पैतृक गांव लाने के लिए उपायुक्त कार्यालय गोड्डा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के पास गुहार लगाई थी लेकिन मृत युवक के भाई अनिल टुडू ने बताया की कहीं से अबतक कोई मदद नहीं मिल पाई है। 

सारा इंतजाम खुद ही करना पड़ा रिश्तेदारों से मदद एवं कर्ज लेकर तकीरीबन 55 हजार खर्च करना पड़ा।हालांकि पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने परिजनो को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें