बसंतराय : प्रखंड के परसिया के जूनियर इंजीनियर सीबगतुल्लाह को शुक्रवार को सुबह मातमी माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इससे पूर्व उनकी पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। जहां कई शियासत दारो ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिनके बाद उन्हे परसिया गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उनके जनाजे की नमाज में लोगो की भारी भीड़ देखी गई। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव सहित कई जाने माने लोग शामिल हुए। सिबगतुल्लाह को अंतिम विदाई देने आस पास के कई जिले से लोग परसिया आए थे। बड़ा हो या बच्चा सबकी आंखें नम थी। अपने चहेते सिबगतुल्लाह के आखिरी दर्शन के लिए हर कोई बेकरार थे।
ज्ञात हो कि गुरुवार को सिगबतुल्ला का बिहार के खगड़िया में सड़क दुर्घटना में 23 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना बीमें मौत हो गई थी। सिबगतुल्लाह बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग बेगूसराय में कनीय अभियंता थे।अपने पैतृक घर से कार्यालय जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ जाने से मौके वारदात पर ही मौत हो गई थी।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें