कोंग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई,इस मौके मास्क,सेनेटाइजर का किया वितरण

हनवारा: महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मु० इरफ़ान के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के तश्वीर पर माल्यार्पण किया।

 साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सभी ने उनके बताएं हुए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक दीपिका पांडे सिंह के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आमलोगों में मास्क और सेनीटाइजर का वितरण किया गया।

 मौके पर  बिपीन बिहारी सिंह, मंटू भगत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मु० मिनहाजुल हक,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा,असंगठित कामगार कांग्रेस अध्यक्ष उमेश झा,उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, क्रिश कुमार,रंजना झा,जहीरूद्दीन आदि मौजूद रहे। 


Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें