बसंतराय : शनिवार को बसंतराय थाना क्षेत्र के सांचपुर साखी गांव में तेज गति से आ रही एक चारपहिया वाहन ने मदरसा मरकजुल मारूफ साँचपुर सांखी के समीप एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को रौंद कर मार डाला। छह वर्षीय मासूम बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को लेकर तेज रफ्तार में फरार हो गया। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने गाड़ी को दबोचने का बहुत प्रयास किया मगर ग्रामीण गाड़ी को पकड़ने में नाकाम रहा। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बसंतराय - कोरियाना मुख्य मार्ग को घण्टो जाम कर रखा हैं। जिससे कि आवागमन बाधित हो गयी हैं।
सूचना पाकर बसंतराय सीओ मुंशीराम एवं थाना प्रभारी रोशन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खत्म करने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक बारात से लौट रही गाड़ी महिंद्रा एसयूवी जिनकी संख्या जे एच 17 एस 3337 बताई जा रही है।
जिन पर दूल्हा-दुल्हन भी सवार थे और गोपीचक रास्ते से बसंतराय की ओर जा रहे थे। घटना के बाद शव को बसंतराय - कोरियाना मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया है।परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। मौके पर बसंतराय अंचलाधिकारी मुंशी राम थाना प्रभारी रोशन कुमार दल बल के साथ पहुंचे और परिजनों से वार्ता जारी है जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। लेकिन अभी तक जाम को नहीं हटाया जा सका है परिजन लगातार मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृतक साँचपुर सांखी निवासी इम्तियाज उर्फ पप्पू का छह वर्षीय पुत्र मु माजिद है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक माजिद मदरसा के समीप सड़क किनारे खेल रहा था।
गोपिचक के तरफ से अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने माजिद को रौंदते हुए भाग गया। जिससे कि छह वर्षीय मासूम माजिद का मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उसके मां का लाडला और बाप का बुढ़ापे का सहारा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें