कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई राहुल गांधी की 51वें जन्मदिन,इस अवसर पर हॉस्पिटल में मरीजों के बीच किया गया फलों का वितरण व वृक्षारोपण

महागामा: शनिवार को महागामा कॉग्रेस कमिटी एवं एनएसयूआई के द्वारा राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किया गया 
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में एक दर्जन फलदार वृक्षारोपण किया साथ ही महागामा हॉस्पिटल में मरीजों के बीच फलों का वितरण भी किया गया।

मुन्ना राजा ने कहा राहुल गांधी जी के जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया गया। राहुल जी हमेशा युवाओं ,महिलाओं और किसानों भाइयों के साथ रहे हैं 
देश के हर मुश्किल दौर में राहुल जी के साथ करोड़ों युवा उनके साथ है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोशेहर आदिल उर्फ गुड्डू, असंगठित मजदूर के जिलाध्यक्ष उमेश झा,अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव इकराम अंसारी,NSUI जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा,मिन्हाजुल हक युवा कांग्रेस महागामा विधानसभा अध्यक्ष ,प्रवीण ,बिपिन बिहारी,विकास ,जहीर ,कृष,महिला नेत्री रंजना झा,सोनू ,नावेद उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें