हनवारा क्षेत्र में सम्पूर्ण लॉकडाउन का रहा खासा असर, बन्द रही दुकानें

हनवारा: कोरोना महामारी संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए झारखंड सरकार द्वारा लगाया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन का अच्छा खासा असर देखा गया।

 लोग पूरी तरह वीकेंड लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में दुबके हुए दिखे। वहीं महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा, नायनगर, नरैनी आदि चौक चौराहों में रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन का अच्छा खासा असर देखा गया। 

इस दौरान पेट्रोल पंप और दवा की दुकानों को छोड़कर हनवारा सहित ग्रामीण क्षेत्रों  में सभी दुकानें व प्रतिष्ठान अहले सुबह से ही स्वतः स्फूर्त बन्द देखे गए। इस दौरान सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों की बंदी के कारण इस दौरान सड़कों  पर पूरे दिन वीरानी छाई रही। 

सम्पूर्ण लॉक डाउन को लेकर शासन से लेकर प्रशासन को भी सुबह से ही सक्रिय देखा गया। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को पालन कराने के लिए हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा पुलिस बल को लेकर हनवारा क्षेत्र सहित विभिन्न चौक चौराहों में लॉकडाउन का घुम घूम कर जायजा लेते रहे। 

जहाँ कहीं भी दुकान खुली हुई देखी गई उसे तुरंत बंद करने को कहा गया साथ ही कड़ी फटकार लगाते हुए सरकार के दिशा निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान बेवजह इधर उधर घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाते हुए घर में रहने का कड़ा निर्देश दिया।

 हालांकि इस दौरान कुछ वाहनों को पकड़कर चालक को कड़ी हिदायत के बाद छोड़ दिया गया। अगर कही जाय तो कुल मिलाकर महागामा प्रखंड क्षेत्र में 38 घंटों का सम्पूर्ण लॉक डाउन पूर्णतः सफल रहा।

                                    रिपोर्ट:- Zawed Rja
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें