कार से 322 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,झारखंड से ले जाया जा रहा था शराब

 
घोघा थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि  

कहलगांव: कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र स्थित घोघा थाना पुलिस रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर 322 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है थाना अध्यक्ष दिलशाद अहमद ने बताया कि गिरफ्तार युवक आनंद कुमार,विक्की कुमार,एवं समीर देव सभी महेशखुट जिला खगड़िया गांव निवासी हैं गुप्त सूचना पर पता चला कि झारखंड से शराब की लंबी खेप लेकर आ रही है।

 मौके पर पुलिस द्वारा गोलसडक चौक पर पुलिस की सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई, जिसमें स्कोडा कंपनी डब्लू बी 06 एफ 2454 नंबर की हरी रंग की कार से   इंपिरियल ब्लू का 750 एम एल का 11 बोतल 180 एम एल 96 बोतल सहित 143 बोतल विदेशी शराब जप्त हुई है।

वही ऑफिसर चॉइस कंपनी की 375 एमएल की 24 बोतल ,तथा 180 एम एल का 48 बोतल,तथा हंटर सुपर कंपनी की केन बियर 168 बोतल जप्त हुई सभी शराब झारखंड निर्मित है पूछताछ के दौरान बताया कि यह शराब झारखंड से तस्करी कर  भागलपुर होते हुए खगड़िया ले जा रहे थे।

 गोलसड़क के पास पुलिस की चुस्ती से शराब जप्त होना घोघा पुलिस की बड़ी उपलब्धि है सभी गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजी गई।
         
                                          रिपोर्ट:-
                             बालकृष्ण कुमार/कहलगांव
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें