हनवारा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने शनिवार को नए लिस्ट जारी करते हुए महागामा मोहनपुर से इकराम अंसारी को दोबारा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं इकराम अंसारी ने राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढी और प्रदेश चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी को धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी ने मेरे कार्य को देखते हुए मुझपर भरोसा किया है और जो दायित्व मिला मैं पुरा ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।
इकराम अंसारी ने कहा आज जो सम्मान मिल रहा है सारा सरेह हम अपने गारजियन महागामा विधायक दीपिका पाण्डे सिंह के उपर जाता है।
वहीं शुभकामनाएं देने वाले एन एस यू आई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश झा, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, महागामा विधानसभा अध्यक्ष मिनहाजुल हक, नावेद, जहीर अंसारी, प्रवेज, पवन यादव, मुख्तार अंसारी, कृष कुमार, नदीम, असलम, जहीरूद्दीन, जितेन्द्र, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें