देशी शराब के विभिन्न ठिकानों पर पुलिस ने किया छापेमारी,शराब व भठ्ठियों को किया नष्ट

हनवारा: सोमवार को हनवारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा ने हनवारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर अवैध रूप से देशी महुआ शराब करोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया।जिसका नेतृत्व हनवारा थाना प्रभारी कर रहे थे। 

जिसके द्वारा हनवारा थाना क्षेत्र के कोयला,बैजाचक आदि ठिकानों पर छापेमारी किया गया।वहीं छापेमारी के दौरान करीब 50 किलो जावा महुआ,शराब तैयार किया जाने वाला करीब 2 शराब भट्टी को नष्ट करने के अलावे करीब 20 से 30 लीटर अवैध तरीके से तैयार देशी महुआ शराब को हनवारा पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया।

क्षेत्रों में लगातर हनवारा पुलिस की इस तरह के औचक कार्रवाई से अवैध महुआ शराब करोबारियों के बीच हडकंप मचा हुआ है।

वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अवैध महुआ शराब करोबारियों के खिलाफ इस तरह का कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।वहीं छापेमारी के मौके हनवारा थाना पुलिस बल जवान मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें