महज दो साल में ही गड्डे में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, जिम्मेदार कौन?

 


गोड्डा : जनाब,शहर की सड़क समझ कर सरपट भागने की कोशिश मत कीजिए जान लेवा हो सकती है। क्योंकि इस नाम से चर्चित यहां की सड़कों की हालत वैसी नहीं हैं। कारण गड्ढे में सड़क है,या फिर सड़क में गड्ढे यह पता भी नहीं चलेगा। इनमें कुछ तो डेंजर जोन के रूप में मुंह बाए खड़ी है।यहां की हालत ऐसी है कि सड़कों पर कभी नाला का पानी जमा रहता है, तो कभी बारिश का।


ऐसे में इन गड्ढों वाली सड़कों की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। हास्यास्पद तो यह कि ही यह जिला प्रशासन को दिखाई दे रहा है और ना ही किसी जनप्रतिनिधियों को। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई इन सड़कों की दशा और दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। दिन के समय में तो फिर भी गनीमत है,पर रात का सफर तो बिल्कुल ही नहीं।


करोड़ों खर्च के बाद भी सड़कों की हालत खस्ता:

स्थानीय ग्रामीण अफरोज,नईम आलम, विवेक भगत, अजय कुमार, शब्बीर अंसारी आदि का कहना है कि विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए है। लेकिन यहाँ सड़कों की हालत को देखकर यह विकास का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।वर्षों पूर्व करोड़ रुपए की लागत से सड़कों की मरम्मत कराई गई थी। 


दो साल बाद ही सड़कों की हालत खस्ता हो गई। बावजूद सड़क पर खड्डे की संख्या में कमी नहीं आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा संहौला की मेन सड़क पर भी काफी बड़ा गड्ढ़ा बना है। हल्की बारिश में ही यहां पानी भर जाता है। 


इसके कारण इस गड्ढ़े का आकार बढ़ गया। इधर, हर रोज कई बड़े भारी वाहन गुजरते है। जिसके चलते इसकी हालत और बिगड़ रही है। कही जाय तो  इस सड़क से गुजरना खतरे से कम नहीं है। वाहन चालकों को दूर से ही इन गड्ढों का आभास नहीं होता हैं। यहां पर भी सड़क पर  गड्ढा बना हुआ है,जो पैदल राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को चुभती रहती है। मुख्य सड़कों पर भी गड्ढ़े हैं, जिन्हें भरना जरूरी है।


मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हनवारा नरैनी मुख्य मार्ग बीते लगभग तीन वर्ष पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया था लेकिन तीन साल बाद सड़क मार्ग की हालात ऐसी हो गई हैं।जिसे आप देखकर दंग रह जाएंगे।कही जाय तो संवेदक द्वारा सड़क का किए गए कार्य सवालों के घेरे में है।ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन से सड़क पर बने गड्ढे की मरोमत्ती की मांग की है।

किया कहते है ग्रमीण :


हनवारा-नरैनी मुख्य सड़कों पर जगह जगह गड्ढ़े हैं। इन पर अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो,बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।गड्ढा ऐसा है कि वाहन चालकों को गाड़ी पार करने में एक बार सोचना पड़ता।              

- अफरोज अंसारी


हनवारा की सड़क , जहां हल्की बारिश में भी गड्‌ढों में पानी भर जाता है। सड़क पर बने हुए विशाल गढ्ढे हैं, जो हादसों को निमंत्रण दे रही हैं।इस गड्ढे को जल्द भरना चाहिए                                      - शब्बीर अंसारी


सरकार विकास करने के दावे कर रही है। लेकिन सड़कों की हालत इस प्रकार की है कि विकास का कोई भी पैसा सड़कों पर खर्च किया गया नजर नहीं आता। सड़कों की हालत इतनी बुरी है कि लोग अक्सर हादसों का शिकार होते हैं। गड्ढ़ों को तुरंत भरे जाने चाहिए ताकि हादसा नहीं हो।                         - विवेक भगत 

Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें