जादू टोना के शक में बुजुर्ग का हत्या मामले में पुलिस ने किया उद्भेदन


हनवारा: जादू टोना के कारण एक अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जिसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने दी है।
 उन्होंने बताया कि बीते  25 मई 2021 को गोड्डा जिला क़े बोआरीजोर  थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनी सिमरिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से लोग डरे सहमे में थे, वही परिजन ने शव  मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया था। 

जिसके बाद बोआरीजोर  पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। वहीं बताया गया कि अज्ञात अपराधी द्वारा लकीराम टूडू धमनी सिमरिया थाना बोआरीजोर को गोली मारकर हत्या की गई थी और कांड के प्रयोग में देसी कट्टा को शव से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था ।

 जिसके बाद बोआरीजोर के नेतृत्व में टीम गठित कर कांड का उद्भेदन कर लिया गया ,वही कांड  में संलिप्त अपराधी मंजय सोरेन उम्र 22 वर्ष राजा सोरेन उर्फ दद्दू राजा धमनी सिमरिया थाना बोआरीजोर को गिरफ्तार कर लिया गया , जिसने आरोप स्वीकार कर बताया कि मृतक द्वारा जादू टोना कर आरोपी के भाई लखीराम गुड्डू को मार दिया। इसलिए लखीराम टुडू की हत्या की गई।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें