हनवारा: महागामा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव एवं बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम की उपस्थिति में प्रधानों के बीच पट्टा वितरण का एक कार्यक्रम का आयोजित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम एवं महागामा एसडीओ के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों के बीच प्रधानी पट्टा का वितरण किया गया।इस दौरान बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने प्रधानों को पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
इस मौके पर बोआरीजोर प्रखंड के ग्राम प्रधान जोहन टूडू, जेठा मुर्मू, फ्रांसिस मुर्मू, जेम्स टूडू, मुकुल टुडू व मुकेश टुडू को पट्टा दिया गया। विधायक ने सभी ग्राम प्रधानों को बेहतर तरीके से कार्य करने की सलाह दी।
वहीं पट्टा पाने वाले ग्राम प्रधानों के बीच काफी खुशी देखी जा रही थी और प्रधानी पट्टा मिलने के बाद प्रधानों ने कहा कि गांव का विकास और सेवा हम सबों के लिए सबसे सर्वोपरि है, जिस उम्मीद से हमलोगों को जनता ने दायित्व दिया है।
उसी के अनुरूप जनता के लिए कार्य का निष्पादन हमेशा किया जाएगा और सभी के साथ उचित न्याय किया जाएगा। मालूम हो कि आदिवासी स्वशासन में प्रधान को कई वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं। इसमें भू राजस्व संबंधी मामले अधिक जनोपयोगी हैं।
ग्राम प्रधान की ओर से ही लगान रसीद और वंशावली आदि निर्गत किए जाते हैं।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें