सहिया,सेविका,सहायिका और पोषण सखी के द्वारा गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगाने के लिए किया जा रहा प्रेरित

हनवारा : महागामा प्रखंड अंतर्गत कोयला पंचायत के ग्राम बिशनपुर में सेविका,सहायिका,सहिया व पोषण सखी,द्वारा घर-घर जाकर लोगों से कोरोना टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है।साथ ही साथ इनलोगों के द्वारा घर घर जाकर वैक्सीन लेने वाले व्यक्तियों का लिस्ट तैयार किया जा रहा है।

वही पोषण सखी अर्चना कुमारी ने बताया कि हमलोगों को अभी अपने गांव में पोषक क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों को कोरोना टिका लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों के द्वारा लोगों को बता रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन का टीका पूरी तरह सुरक्षित है।

किसी भी अफवाह वाली बातों पर ध्यान नहीं देना है अपनी बारी आने पर निर्भीक होकर कोरोना का टीका लेना है। लोगों से कहा गया कि नजदीकी पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना का टीका ले लेना है,एक ही उपाय है कोरोना की रफ्तार को कोविड टीकाकरण के माध्यम से ही कम किया जा सकता है।

अगर कोरोना से जंग जितना है तो कोरोना के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना है।उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं और दूसरों को भी कोविड टीका लेने के लिए जागरूक करें।

 संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। इस दौरान सेविका फरहत जहां सहायिका नूतन कुमारी,सहिया, गुलशन आरा गांव में लोगों को जागरूक कर रहे थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें