वार्ड सदस्या की मनमानी रवैया से ग्रामीण जनता में आक्रोश


कहलगांव /संवाददाता 
बालकृष्ण कुमार 
सनहौला प्रखंड तैलोधा पंचायत के वार्ड संख्या 02 अगैया गांव में वार्ड सदस्य के मनमानी रवैया से मुख्य मंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल योजना कार्य आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। 

वार्ड संख्या 02 के ग्रामीण अशोक कुमार, राकेश कुमार,उत्तम कुमार, ज्योतिष रजक,विजय ठाकुर,विशाल कुमार,छोटू ,अनिल आदि दर्जनों लोगों बताया कि घर के बाहर लगाया नल की पाइप को सीमेंट से अच्छी तरह  पलस्तर करना था।

 जिससे कि कोई जानवर एवं छोटे बच्चे इसको तोड़ नहीं सकें वार्ड सदस्य सुमन देवी एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विभूति तिवारी को हमलोग बहुत कहा लेकिन ध्यान नहीं दिया। तीन दिन के बाद वार्ड सदस्य का कार्यकाल भी समाप्त हो जायेगा जबकि  ठेकेदार से उस कार्य के लिए बहुत ही पहले पैसा दे चुके हैं।

 वार्ड सचिव अशोक कुमार यादव ने कहा कि वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विभूति तिवारी अपनी मनमानी करते हैं और सभी पैसे को अपने जेब में रख लिया इस बात को लेकर वार्ड 2 के सभी ग्रामीणों में काफी आक्रोश है साथ ही इसकी शिकायत लिखित रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सनहौला अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव एवं जिला पदाधिकारी भागलपुर से करने की बात कही।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें