विधायक के प्रयास से कैंसर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया गया 50 हज़ार रुपये

हनवारा: महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी अब्दुल मजीद के 2 वर्षीय पुत्र मु० शाहिद कैंसर पीड़ित मरीज हैं। जिसका पैसे के अभाव के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पाये थे।

जिसकी जानकारी महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को मिलने के बाद उनके प्रयास से मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये का तत्काल अनुदान दिया गया। 

वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान काजी ने कहा है कि बेहतर इलाज के लिए तत्काल मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की मदद किया गया है जिसके बाद इलाज के लिए हमलोगों से जो सम्भव हो पाएगा हमलोग करने के लिए तैयार है। 

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी याहया सिद्दीकी,प्रखंड अध्यक्ष इरफान काजी,बिपिन बिहारी सिंह ,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा,पंचायत समिति कलीम,रईश आलम आदि ग्रमीण मौजूद रहे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें