हनवारा: करंट की चपेट में आने से राजेंद्र साह 50 वर्ष की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। घटना भांजपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने घर में खराब बिजली तार को ठीक कर रहा था इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के वक्त घर में कोई नहीं था जो उसे मदद कर सके। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे इसके बाद प्राथमिक उपचार के तहत उसके शरीर में छाई का लेप लगाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ आखिरकार उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक अपने पीछे पत्नी समेत छोटे-छोटे 5 बच्चे छोड़ गए हैं। घटना से बच्चे और पत्नी का रो- रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक अत्यंत ही गरीब परिवार से था हाट- बाजार में पति-पत्नी झालमुड़ी भेजकर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने से बच्चों के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
इधर घटना की सूचना मिलते हैं महागामा विधायक के निर्देश पर कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह मृतक के घर पहुंच कर आर्थिक सहयोग की साथ ही सरकारी मदद दिलाने का हर संभव भरोसा दिए।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें