भाजपाइयों ने मनाई भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि

हनवारा: सोमवार को हनवारा मंडल के नारायणी गांव में महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक  अशोक कुमार  के आवास पर भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवम भारत रत्न से सम्मानित अजातशत्रु श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। 

इस कार्यक्रम में  विधायक अशोक कुमार एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपई के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा अशोक कुमार ने वाजपेई राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा अटल बिहारी भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वालों में से एक थे और सन् 1968 से 1973 तक वह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। 

सन् 1952 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु सफलता नहीं मिली। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सन् 1957 में बलरामपुर (जिला गोण्डा, उत्तर प्रदेश) से जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विजयी होकर लोकसभा में पहुँचे। 

सन् १९५७ से १९७७ तक जनता पार्टी की स्थापना तक वे बीस वर्ष तक लगातार जनसंघ के संसदीय दल के नेता रहे। मोरारजी देसाई की सरकार में सन् 1977 से 1979 तक विदेश मन्त्री रहे और विदेशों में भारत की छवि बनायी।


1980 में जनता पार्टी से असन्तुष्ट होकर इन्होंने जनता पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में मदद की। 6 अप्रैल 1980 में बनी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व भी वाजपेयी को सौंपा गया अटल बिहारी दो बार राज्यसभा के लिये भी निर्वाचित हुए।

 लोकतन्त्र के सजग प्रहरी अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् 1996 में प्रधानमन्त्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। 19 अप्रैल 1998को पुनः प्रधानमन्त्री पद की शपथ ली और उनके नेतृत्व में 13 दलों की गठबन्धन सरकार ने पाँच वर्षों में देश के अन्दर प्रगति के अनेक आयाम छुए।


इस कार्यक्रम में गोड्डा जिला के भाजपा कार्यसमिति सदस्य विजय शर्मा, हनवारा मंडल मीडिया प्रभारी राकेश बिहारी शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, संजय संगम, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेकानंद भगत, महामंत्री संतोष कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार साह, आकाश कुमार, मुकेश कुमार एवम अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें