नया प्रखंड बनने की सूची में देवडाँड़ का नाम होगा सबसे ऊपर:- प्रदीप यादव


गोड्डा: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव देवडांड में नारी विकास संकुल स्तरीय संघ(महिला मंडल) के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यालय का उद्घाटन विधायक ने फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया। 
अपने अभिभाषण में विधायक प्रदीप ने महिला मंडल के कार्यों की सराहना की साथ ही महिला मंडल समूहों के कार्यों को महिला सशक्तिकरण का एक अहम हिस्सा बताया जो प्रत्यक्ष रूप से गांवों के विकास में अपना अहम रोल निभा रही हैं। 

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने देवडाँड़ को प्रखंड बनाने की बात करते हुए कहा कि उनकी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई है, राज्य में जब नए प्रखंड बनाने की परिक्रिया शुरू होगी तो उसमें सबसे पहला नाम देवडाँड़ का होगा।

कार्यक्रम में देवदंड थाना प्रभारी, पंकज रुज, अमरेंद्र अमर, बोलबम मंडल आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें