गोड्डा: पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय पोड़ैयाहाट में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के गोड्डा जिला इकाई के प्रखण्ड पोड़ैयाहाट के संघ का चुनाव कराया गया।
जिसमें प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिला अध्यक्ष शम्स परवेज की अध्यक्षता में तथा आशुतोष पांडे जिला सचिव एवं बजरंग प्रसाद जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ।
इस चुनाव में संघ के प्रखंड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष एवं राज्य पार्षद शैक्षिक पार्षद इत्यादि पदों के लिए चुनाव कराए गए।
प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नसीम मुर्मू , उपाध्यक्ष शैलेश बास्की एवं प्रेम सोरेन निर्वाचित हुए। वहीं सचिव के पद के लिए अवध ठाकुर आम सहमती से निर्वाचित हुए।
वहीँ राज्य पार्षद के लिए मुहम्मद असलम तथा सुनील कुमार दास जिला पार्षद देवेन्द्र सोरेन, शिव पूजन तथा मुखलाल साह जबकि अनुमंडल पार्षद के तौर पर केशव कुमार, जहीर अब्बास, राज किशोर, ब्रजेश कुमार यादव रीना टुडू, नीता सोरेन मृत्युंजय प्रसाद यादव तथा प्रीतम कुमार का चुनाव किया गया।
कोषाध्यक्ष के रूप में शिक्षक मोफिल अंसारी निर्वाचित हुए।इसके अलावा प्रखंड की कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।
संघ सचिव सह एन जी+2 उच्च विद्यालय पथरगामा के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि हम सभी शिक्षक बंधुओं की समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं तथा उनके हर तरह की समस्या का निदान चाहते हैं।
अतः आज हम ने जिला इकाई का विस्तार किया जिसमें पूरे प्रखंड के सभी शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं सहयोग किया एवं हम उन सभी के प्रति संघ की ओर से आभार प्रकट करते हैं।
निःसंदेह संघ के विस्तार करने के बाद एवं नए नए पदाधिकारियों के जुड़ने तथा सहयोग प्राप्त होने पर जिला तथा राज्य संघ को बल प्राप्त होगा।बैठक में प्रखंड के सभी गणमान्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें