मिल्लत कॉलेज परसा में शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई सेम 5 की परीक्षा

हनवारा : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अधीन मिल्लत महाविद्यालय परसा में डिग्री सेम 5 की मोरल एजुकेशन एंड वेल्यू की आंतरिक परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।

 इस दौरान  परीक्षार्थी शत प्रतिशत परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. तुषारकान्त ने कहा कि कोविड नियम का पालन करते हुए सेम 5 की अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।

 यह परीक्षा 29 सितंबर से शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातवरण में शुरू हुआ है। इस दौरान शत प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल थे।इस दौरान प्राचार्य ने परीक्षार्थियों से रोजाना क्लास करने के लिए आह्वान किया।

 इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो संदीप कुमार, प्रो रियाज मकबूल, प्रो कपिल देव, प्रो सरफराज, जफीरुद्दीन, अब्दुल्लाह, नदीम एवं इफ्तेखार सहित आदि शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें