सनहौला : प्रखंड सिलहन खजुरिया पंचायत के मध्य विद्यालय बेलडीहा में कृषि विभाग के तरफ से रबि महाभियान के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल का आयोजन कृषि समन्वयक ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह व आत्मा के तकनीकी आदित्य नारायण सिंह के नेतृत्व में किया गया। किसान चौपाल आयोजन में भाग लेने के लिए पंचायत के विभिन्न गांव के किसानों शामिल हुए।
इस आयोजन में आगामी रबी महाअभियान के तहत, विभिन्न योजनाओं को लेकर बीज वितरण दलहन तिलहन एवं खाद्य फसल कृषि यंत्रीकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही साथ किसानों को वैज्ञानिक ढंग से उन्नत खेती के बारे में तथा किसानों कम लागत में अच्छी खेती करने की जानकारी दी गई।
इस संबंध में किसान सलाहकार प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सिलहन खजुरिया पंचायत के बेलडीहा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कृषि विभाग की तरफ से जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसके बारे में जानकारी दिया गया। और जो वर्तमान में समसामयिक बुवाई का कार्यक्रम चल रहा है इसके बारे में बीज वितरण, खाद, रोग के बारे में आवश्यक सुझाव दिया गया। मौके पर, शंभू पासवान, सिरधारी पासवान, शुभम कुमार मदन शर्मा, मोहम्मद फारुख आजम, बेलाल अहमद, संतोष साह, के साथ कई अन्य किसान उपस्थित थे ।
- बालकृष्ण कुमार, ब्यूरो कहलगांव।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें