गोड्डा के मजदूर का आंध्रप्रदेश में हुई मौत, शव लाने को लेकर परिजनों ने स्थानीय विधायक से लगाई गुहार

हनवारा : शनिवार को गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के अंगद पासवान (35) पिता ढोड़ी पासवान की मौत आंध्रप्रदेश (बोधबड़ा) में पत्थर गिरने से  हो गई है। टाइल्स (पत्थर)का काम करने के दौरान पत्थर के चपेट में आया गया था जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। 


जिसके बाद आनन फानन में उसके दोस्तों ने आंध्रप्रदेश (बोधबड़ा) के टाइल्स(पत्थर)के ठेकेदार को बुरी तरह से जख्मी अंगद पासवान को अस्पतालों में भर्ती कराने को लेकर कॉल किया था लेकिन ऐसी घटना सुनकर ठेकेदार घटनास्थल पर नहीं पहुंचे फिर क्या था दर्द से तड़प रहे।

 जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे अंगद ने कुछ घंटे बाद आखिर दम तोड़ ही दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अंगद पासवान दो माह पहले मजदूरी के लिए आंध्रप्रदेश गए थे। और वह मजदूरी का काम करता था। 

बीते शनिवार को टाइल्स(पत्थर) लगाने का काम कर रहा था। जिस दरमियान पत्थर के सम्पर्क में आ गया।और वह बुरी तरह जख्मी हो गए। ऐसी दर्द नाक घटना घटने के बाद भी उनके दोस्तों द्वारा टाइल्स ठेकेदार को घटना की जानकारी देने के बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे और फिर क्या था उसे किसी ने अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।जहां दर्द से तड़प रहे अंगद ने दम तोड़ दिया।

 सहयोगी द्वारा घटना की जानकारी उनके घर की परिजनों को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जाता है कि मृतक युवक एक गरीब परिवार से थे। किसी तरह मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाते थे। 

मृतक युवक को दो छोटे छोटे मासूम बेटा एवं एक बेटी को साथ छोड़कर चले गए। मृतक के परिजनों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। अंगद पासवान ही परिवार के एक कमाऊ व्यक्ति था। 

इसलिए पत्नी के ऊपर छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण करना किसी चुनौती से कम नही है। अंगद पासवान के निधन के बाद परिवारवालों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें